जनपद के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक
सूचना/पौड़ी/दिनांक 17 फरवरी, 2020

विकास खण्ड मुख्यालय द्वारिखाल में आज मा0 अध्यक्ष राज्य महिला आयोग श्रीमती विजया बडथ्वाल जनपद के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की। बैठक से पहले ब्लाक प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिह राणा ने मा0 अध्यक्ष का अंग वस्त्र ओढाकर सम्मानीत किया। 

इस मौके पर मा0 अध्यक्ष ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने को कहा। उन्होने कहा कि महिला आज हर क्षेत्र में अपना पर्चम लहरा रही है। सभी को आत्म निर्भर बनते हुए अपने स्वरोजगार को स्थापित कर अपने पैरों पर खडा होने को कहा। उन्होने महिलाओं को आईपीसी की धारा 354, 313 आदि की जानकारी दी। कार्यक्रम में पहंुचे सभी महिलाओं एवं उपस्थित लोगों को होली की शुभकामनाऐं दी। 

उपजिलाधिकारी अपर्णा ढौडियाल ने महिलाओं को जागरूक रहने सहित कानूनी जानकारी दी। परियोजना निदेशक एस.एस. शर्मा ने विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उप खण्ड शिक्षा अधिकारी ने प्राइमरी एवं जूनियर हाई स्कूल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान समय में 116 प्राइमरी एवं 21 जूनियर हाई स्कूल है। वही पुलिस उपाधीक्षक ने महिला उत्पीडन से संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी महिला के साथ कोई अभद्र व्यवहार करता है तो उसकी सूचना पुलिस को अवश्य दें। उन्होने महिलाआंे का शिकायत दर्ज करने हेतु संपर्क नम्बर दिया। जबकि खण्ड विकास अधिकारी ने महिला समूहों के बारे में जानकारी देते हुए उनके द्वारा की जा रही आजीविका संबंर्द्धन के बारें में बताया। वही बाल विकास अधिकारी ने विभाग की संचालित योजनाओ के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक अनील जोशी, खण्ड शिक्षा अधिकारी सुमेर सिह कैन्तुरा, खण्ड विकास अधिकारी ए. परवेज, डीपीओ जितेन्द्र कुमार मनमोहन सिह बिष्ट सहित संबंधित अधिकारी एवं महिला समूहों व आम जनमानस उपस्थित थे।  

Popular posts
उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा-निर्देशों के क्रम में
Image
PM मोदी का संबोधन आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती देने वाला है: राजनाथ सिंह
Image
‘वन नेशन-वन राशन कार्ड’ योजना में शामिल हुएजम्मू-कश्मीर, मणिपुर, नागालैंड और उत्तराखंड: पासवान
Image
यह कैसा न्यायः
Image
परियोजना मंत्री श्री सतपाल महाराज ने 13 डिस्ट्रिक्ट 13 डेस्टिनेशन के तहत चयनित सतपुली में पर्यटन विभाग की 40 शैय्या वाले आवास गृह एवं विवाह समारोह मल्टीपरक हाल के निर्माण कार्य का विधिवत् भूमि पूजन कर शिलान्यास किया
Image