एग्जिट पोल में AAP की बड़ी जीत का अनुमान, केजरीवाल फिर बन सकते हैं मुख्यमंत्री


नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद आए तकरीबन सभी एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी (आप) की बड़ी जीत का अनुमान लगाया गया है। ‘न्यूज एक्स’ की ओर से जारी एग्जिट पोल के मुताबिक आप को 50 से 56 सीटें और भाजपा को 10 से 14 सीटें मिल सकती हैं। इसमें कांग्रेस का खाता नहीं खुलने का अनुमान लगाया गया है। ‘रिपब्लिक टीवी’ के एग्जिट पोल बात आप 48-61, भाजपा 9-21 और कांग्रेस 0-1 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।


इसी तरह ‘टाइम्स नाउ’ के एग्जिट पोल के मुताबिक आप को 44 और भाजपा को 26 सीटें मिल सकती हैं। ‘टीवी9-सिसरो’ के एग्जिट पोल के अनुसार आप को 54 , भाजपा 15 और कांग्रेस को एक सीट मिलने के आसार हैं। गौरतलब है कि दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को मतदान हुआ। मतगणना 11 फरवरी को होगी।


दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने चुनाव बाद के सर्वेक्षणों (एग्जिट पोल) को नकारते हुए शनिवार को दावा किया कि भाजपा दिल्ली विधानसभा चुनाव में 48 सीट जीतेगी। वहीं, पार्टी के एक शीर्ष नेता ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज देर शाम दिल्ली के सातों लोकसभा सांसदों और अन्य नेताओं से मिल सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘शाह 70 विधानसभा सीटों पर मतदान के बारे में फीडबैक लेने के लिए सांसदों और अन्य नेताओं से मिलेंगे।’’ तिवारी ने ट्वीट किया कि एग्जिट पोल ‘‘फेल’’ होंगे। भाजपा 48 सीट जीतेगी और दिल्ली में सरकार बनाएगी...कृपया ईवीएम पर आरोप मढ़ने का बहाना न ढूंढ़ें। दिल्ली विधानसभा चुनाव के आज शाम आए एग्जिट पोल से संकेत मिलता है कि सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी भाजपा के संभावित उभार के बावजूद आसानी से जीत हासिल करेगी।







 






Popular posts
उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा-निर्देशों के क्रम में
Image
PM मोदी का संबोधन आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती देने वाला है: राजनाथ सिंह
Image
‘वन नेशन-वन राशन कार्ड’ योजना में शामिल हुएजम्मू-कश्मीर, मणिपुर, नागालैंड और उत्तराखंड: पासवान
Image
यह कैसा न्यायः
Image
परियोजना मंत्री श्री सतपाल महाराज ने 13 डिस्ट्रिक्ट 13 डेस्टिनेशन के तहत चयनित सतपुली में पर्यटन विभाग की 40 शैय्या वाले आवास गृह एवं विवाह समारोह मल्टीपरक हाल के निर्माण कार्य का विधिवत् भूमि पूजन कर शिलान्यास किया
Image