भाजपा विधायक समेत सात लोगों पर बलात्कार का मामला दर्ज


भदोही (उप्र)। भदोही से भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी सहित सात लोगों के खिलाफ बुधवार को सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया कि एक महिला ने गत 10 फरवरी को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके साथ भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी और उनके साथियों संदीप, सचिन, चंद्रभूषण, दीपक, प्रकाश और नीतेश ने एक होटल में एक महीने तक बारी-बारी से बलात्कार किया। इसके अलावा एक बार जब वह गर्भवती हुई तो ज़बरदस्ती उसका गर्भपात करा दिया गया।



 


उन्होंने बताया कि मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा को सौंपी गई थी। महिला के बयान और होटल सहित तमाम बिन्दुओं पर जांच के बाद आज भाजपा विधायक समेत सातों अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। सिंह ने बताया कि महिला का मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराने के साथ मेडिकल जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। अभी फिलहाल गिरफ्तारी नहीं होगी।

Popular posts
उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा-निर्देशों के क्रम में
Image
PM मोदी का संबोधन आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती देने वाला है: राजनाथ सिंह
Image
‘वन नेशन-वन राशन कार्ड’ योजना में शामिल हुएजम्मू-कश्मीर, मणिपुर, नागालैंड और उत्तराखंड: पासवान
Image
यह कैसा न्यायः
Image
परियोजना मंत्री श्री सतपाल महाराज ने 13 डिस्ट्रिक्ट 13 डेस्टिनेशन के तहत चयनित सतपुली में पर्यटन विभाग की 40 शैय्या वाले आवास गृह एवं विवाह समारोह मल्टीपरक हाल के निर्माण कार्य का विधिवत् भूमि पूजन कर शिलान्यास किया
Image