भाजपा की बंगाल इकाई CAA के लिए अमित शाह का अभिनंदन करेगी


कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक मार्च को कोलकाता में एक रैली को संबोधित कर सकते हैं। पार्टी सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। 



 


इस दौरान भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) पारित कराने के लिए शाह का अभिनंदन करेगी।

रैली का आयोजन शहीद मीनार मैदान में किया जाएगा।

 

 

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, “अमित शाह जी का एक मार्च को अभिनंदन किया जाएगा। इसके बाद वह एक रैली को संबोधित करेंगे। सीएए के लिए बहुत समर्थन है।”शाह ने आखिरी बार एक अक्टूबर को पश्चिम बंगाल का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने नेताजी इंडोर स्टेडियम में एक संगोष्ठी को संबोधित किया था।

Popular posts
उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा-निर्देशों के क्रम में
Image
PM मोदी का संबोधन आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती देने वाला है: राजनाथ सिंह
Image
‘वन नेशन-वन राशन कार्ड’ योजना में शामिल हुएजम्मू-कश्मीर, मणिपुर, नागालैंड और उत्तराखंड: पासवान
Image
यह कैसा न्यायः
Image
परियोजना मंत्री श्री सतपाल महाराज ने 13 डिस्ट्रिक्ट 13 डेस्टिनेशन के तहत चयनित सतपुली में पर्यटन विभाग की 40 शैय्या वाले आवास गृह एवं विवाह समारोह मल्टीपरक हाल के निर्माण कार्य का विधिवत् भूमि पूजन कर शिलान्यास किया
Image